सऊदी अरब से ईद का चांद दिखने को लेकर बड़ा अपडेट

सऊदी अरब से ईद का चांद दिखने को लेकर बड़ा अपडेट

सऊदी अरब से ईद का चांद दिखने को लेकर बड़ा अपडेट, कब देखा जाएगा शव्वाल का चांद?रमजान के मुकद्दस महीने का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के बीच ‘ईद-उल-फितर’ की तारीखों को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। परंपरा के अनुसार, ईद की खुशियां शव्वाल के चांद के दीदार पर टिकी होती हैं, और इस बार सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने चांद देखने को लेकर एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है।सऊदी अरब के सर्वोच्च न्यायालय ने वहां के नागरिकों से अपील की है कि वे आने वाली 18 मार्च को अपनी नंगी आंखों या दूरबीन के जरिए शव्वाल का चांद तलाशने की कोशिश करें। यदि वहां बुधवार की शाम को चांद नजर आ जाता है, तो खाड़ी देशों में 19 मार्च को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। नियम और भौगोलिक स्थिति के आधार पर, आमतौर पर भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर सऊदी में 19 को ईद होती है, तो भारत के आसमान में 19 मार्च की शाम को चांद दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद 20 मार्च, शुक्रवार को देश भर में ईद मनाई जा सकती है।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सऊदी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो कोई भी चांद देखने में सफल रहता है, वह तुरंत अपनी गवाही पास की अदालत में दर्ज करा सकता है ताकि ईद का आधिकारिक ऐलान किया जा सके। फिलहाल हर किसी की नजरें 18 मार्च की शाम पर टिकी हैं, क्योंकि उसी दिन तय होगा कि इबादत के इस महीने का समापन कब होगा और खुशियों वाली ईद की दस्तक कब होगी