असमोली चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, पलटने से जान-माल का खतरा
असमोली चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, पलटने से जान-माल का खतरा

असमोली चौराहे पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, पलटने से जान-माल का खतरा
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
संभल। जनपद के असमोली क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। डीएसएम शुगर मिल से निकलने वाले गन्ने से लदे ट्रक और ट्राले आए दिन असमोली चौराहे पर ओवरलोडिंग के कारण असंतुलित होकर पलट जाते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे आम जनता की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। चौराहे पर ट्रकों के पलटने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
इस संबंध में क्षेत्र के निवासी विजय विक्रम सिंह ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

Subscribe to my channel