खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देवबंद नगर में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर चलाया चेकिंग अभियान,सात दुकानों का किया चालान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने देवबंद नगर में मीट विक्रेताओं की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं पाए जाने पर सात दुकानों का चालान किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा और देवबंद कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए अभियान में टीम ने मोहल्ला अबुल बरकात स्थित जामा मस्जिद, रेती चौक, बैरून कोटला, तेली मोरियान और अबुलमाली मोहल्ले में स्थित मीट विक्रेताओं की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान मुहल्ला अबुल बरकत में युसूफ, तस्लीम, अरशद, इमरान और फूलमियां निवासीगण अबुलमाली, बैरून कोटला में हारिस और दानिश निवासी बडजियाउलहक भैंस का मीट बेच रहे थे। लेकिन इनके पास खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त मीट विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने कई मीट की दुकानों पर साफ-सफाई नहीं मिलने पर उन्हें भविष्य में दुकानों में सफाई रखने को निर्देशित किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि सात मीट विक्रेताओं के पास लाइसेंस नहीं मिले थे, जिनकी दुकानों का चालान किया गया है।