बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख रुपए की नकदी ले उड़े

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर हार्डवेयर की दुकान पर आए और गल्ले में रखी पौने दो लाख रुपए की नकदी ले उड़े। मंगलौर पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर ही मोहम्मद नसीम की आर के सीमेंट एंड हार्डवेयर स्टोर की दुकान है। नसीम पास में ही स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था जबकि इस दौरान दुकान में एक कर्मचारी मौजूद था। बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और दुकान स्वामी के आने का इंतजार करने की बात करते हुए दुकान में बैठ गए। कर्मचारी की निगाह से बचते हुए गले में रखी पौने दो लाख रुपए की नकदी उठाकर भागने लगे। लेकिन कर्मचारी के शोर मचाने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। हडबडाहट में आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दुकान संचालक मोहम्मद नसीम ने पुलिस को तहरीर दी है।

Subscribe to my channel