नामित सभासदों की नियुक्ति पर वैश्य समाज में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया सम्मान का आश्वासन
नामित सभासदों की नियुक्ति पर वैश्य समाज में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया सम्मान का आश्वासन

*नामित सभासदों की नियुक्ति पर वैश्य समाज में रोष, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया सम्मान का आश्वासन*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल

गुलावठी (बुलंदशहर)
नगर पालिका परिषद गुलावठी में हाल ही में हुई नामित सभासदों की नियुक्ति को लेकर स्थानीय वैश्य समाज के प्रतिष्ठित जनों में गहरा असंतोष व्याप्त है। अपनी उपेक्षा से नाराज समाज के प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
वैश्य समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुलंदशहर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान से शिष्टाचार भेंट की। वैश्य समाज के बंधुओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्थानीय राजनीति और पार्टी के कार्यों में वैश्य समाज का हमेशा से सक्रिय सहयोग रहा है, लेकिन हालिया नियुक्तियों में वैश्य समाज की अनदेखी की गई है।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बेहद गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा:
“वैश्य समाज पार्टी की रीढ़ है। गुलावठी में वैश्य समाज के लोगों को संगठन और सरकार में उनके सहयोग के अनुरूप उचित स्थान और पूरा सम्मान दिया जाएगा। किसी भी समर्पित कार्यकर्ता या समाज की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।”
विदित हो कि बीते दिनों नगर पालिका परिषद गुलावठी में पाँच नामित सभासदों की घोषणा की गई थी, जिनमें महेश वर्मा, रामकुमार कौशिक, संजय बाबू लाल, उमा चौधरी और अनुराग तोमर के नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों में वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व न मिलने के कारण स्थानीय स्तर पर रोष देखा जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान गुलावठी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेश तेवतिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ वैश्य समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि अमरीश गोयल, कुलदीप नैय्यर, राहुल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अजय गर्ग सभासद, निक्कू प्रधान, मयंक अग्रवाल, जितेंद्र कंसल, अपना मोहित सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel