सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या
सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या

सहारनपुर : बडे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर की छोटे भाई की
लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)।
सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सुभाष ने अपने बेटे दीपांशु के साथ मिलकर मीनू की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार
सहारनपुर स्थित गंगोह में सुभाष की उसके भाई मीनू से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर सुभाष ने अपने बेटे दीपांशु के साथ मिलकर मीनू की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बिसनौट गांव निवासी रामा के पांच बेटे और एक बेटी हैं। इनमें से तीन बेटे यमुनानगर में मजदूरी करते हैं, जबकि मीनू (36) और सुभाष गांव में ही रहते थे। बीती देर रात मीनू अपने बेटे को डांट रहा था, तभी उसका बड़ा भाई सुभाष अपने बेटे दीपांशु के साथ वहां पहुंचा और बीच-बचाव करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर सुभाष और उसके बेटे दीपांशु ने पास में पड़ी लोहे की रॉड से मीनू के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सतीश ने कोतवाली में तहरीर देकर सुभाष और दीपांशु के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मीनू नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। इसी कारण उसकी पत्नी कई वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के पास करीब 15 बीघा कृषि भूमि है, जिसे ठेके पर देकर उनका गुजर-बसर चलता है। सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Subscribe to my channel