सहारनपुर में यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी 959 अनुज कुमार गिल की हृदय संबंधी बीमारी के चलते उपचार के दौरान निधन

राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में यूपी-112 में तैनात वर्ष 2011 बैच के मुख्य आरक्षी 959 अनुज कुमार गिल, जो विगत काफी समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे,का उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने पर अनुज कुमार गिल को सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे पुलिस विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई है। स्वर्गीय मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल के पार्थिव शरीर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कंधा देकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।