सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार
सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार

सहारनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल घायल अवस्था में गिरफ्तार,साथी फरार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)।
सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने साईफन पुलिया पर चेकिंग के लिए दो बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बिलाल घायल होकर गिर पड़ा, जबिक उसका साथी फरार हो गया। सहारनपुर जिले की चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर बिलाल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बिलाल का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।पुलिस के अनुसार, साईफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके जवाब में बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी घने बागों का फायदा उठाकर अंधेरे में भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान बिलाल, निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बिलाल के कब्जे से घटना स्थल से 32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और सात खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, उसके पास से 3100 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। घायल बिलाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश बिलाल एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, चोरी, रंगदारी, एनडीपीएस (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल करीब 28 मुकदमें दर्ज हैं। वह विशेष रूप से थाना सरसावा में दर्ज एक लूट के मामले में वांछित था, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Subscribe to my channel