लगातार बारिश से अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को फिर से कराया ठंड का अहसास,

लगातार बारिश से अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को फिर से कराया ठंड का अहसास,

सहारनपुर : लगातार
बारिश से अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को फिर से कराया ठंड का अहसास,
अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर
जनपद और देवबंद में बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। जिससे
अचानक मौसम ने करवट ले लिया और लोगो को फिर से ठंड का अहसास होने लगा। बृहस्पतिवार शाम आसमान में बादल घिर आए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसके बाद कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी शुक्रवार तक चलती रही। जिससे मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट हुई है। मार्च के मध्य के बाद मौसम अजीब रंग दिखा रहा है। पिछले दिनों तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम को अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। ठंडी हवा चलने लगी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते मार्गों से गुजर रहे लोगों को इधर-उधर छत का सहारा लेना पड़ा। मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार के मुकाबले जिले के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो 21 मार्च को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।