बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के साथ प्लॉट खरीद में धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
न्यू पटेल नगर निवासी सुशीला मित्तल ने तहरीर देकर बताया कि पति सुरेश चन्द मित्तल ने वर्ष 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद मिले धन से वर्ष 2018 में श्रीसाई शांति नगर कॉलोनी में 125 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। यह प्लॉट विपक्षियों ने विवाद मुक्त बताया था। आरोप है कि पति की बीमारी और कोरोना काल के कारण वह लंबे समय तक प्लॉट पर नहीं जा सकीं। बाद में आर्थिक तंगी के चलते जब वह प्लॉट देखने पहुंचीं तो वहां स्थिति अलग मिली। मौके पर प्लॉट की पैमाइश कराने पर केवल 84 वर्ग गज जमीन ही पाई गई।आरोप लगाया कि विपक्षियों ने आपसी साजिश कर वर्ष 2022 में प्लॉट के कुछ हिस्से का फर्जी बैनामा कर दिया और करीब 41 वर्ग गज जमीन दूसरे के नाम कर दी, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने हंसराज, राकेश कुमार, शिवेंद्र, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार तायल और रंजिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।