एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटने और ईंट-पत्थरों से पीटा गया
एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटने और ईंट-पत्थरों से पीटा गया

एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटने और ईंट-पत्थरों से पीटा गया, पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटने और ईंट पत्थरों से पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जनकनगर निवासी तनुज चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि तकिया रामलीला मैदान के पास अपने दोस्तों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे घसीट रहे थे और बेरहमी से पीट रहे थे। आरोप है कि वहां मौजूद 20 से 30 लोग भी कुत्ते को ईंट-पत्थरों से मार रहे थे। विरोध करने में अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित ने कुत्ते को मारने की सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने सलमान और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Subscribe to my channel