टैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो,हादसे में कार चालक की मौत
टैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो,हादसे में कार चालक की मौत

देवबंद : टैक्टर-ट्राली से टकराई बोलेरो,हादसे में कार चालक की मौत
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर
टैक्टर-ट्राली से बोलेरो कार टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आगे चल रही टैक्टर-ट्राली से बोलेरो कार टकरा गई। हादसे में कार चालक गुरविंदर सिंह (41) की मौत हो गई। हाईवे स्थित नितारा पैलेस के समीप सहारनपुर की ओर से तेज गति से आई बोलेरो कार ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक सहारनपुर का शारदा नगर निवासी गुरविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बोलेरो में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

Subscribe to my channel