तेज रफ्तार क्रेन की चेन स्कूटर से टकराई, युवक घायल

तेज रफ्तार क्रेन की चेन स्कूटर से टकराई, युवक घायल

तेज रफ्तार क्रेन की चेन स्कूटर से टकराई, युवक घायल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार क्रेन की चेन स्कूटर से टकरा गई। इसमें स्कूटर सवार युवक घायल हो गया। आरोप है कि हादसे के बाद क्रेन पर बैठे लोगों ने घायल युवक के साथ मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीर वाली गली निवासी नदीम अंसारी ने कोतवाली मंडी में तहरीर देकर बताया कि वह अपने स्कूटर से अंबाला रोड की ओर जा रहा था, इसी दौरान मंडी समिति रोड स्थित कूडाघर के पास तेज गति से आ रही एक क्रेन के आगे लटक रही भारी चेन उनके स्कूटर से टकरा गई। टक्कर लगने से वह स्कूटर समेत सडक पर गिरकर गया और घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।