कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं सभी चार्ज के चार्ज अधिकारियों की बैठक आयोजित

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं सभी चार्ज के चार्ज अधिकारियों की बैठक आयोजित

सहारनपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं सभी चार्ज के चार्ज अधिकारियों की बैठक आयोजित

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिलाधिकारी /प्रमुख जनगणना अधिकारी सहारनपुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति एवं सभी चार्ज के चार्ज अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा जनगणना-2027 इस डिजिटल प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को तकनीक के उपयोग हेतु सजग रहने और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 22 मई से 20 जून-2026 के मध्य पूरा किए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला जनगणना अधिकारी ने अवगत कराया कि जनगणना कार्य हेतु तैनात किए जाने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की सूची को अनिवार्य रूप से पहले से ही डिजिटल संधारण किए जाए, जिससे जनगणना के CMMS पोर्टल पर जनगणना पदाधिकारियों के डाटाबेस को अपलोड करने की प्रक्रिया त्वरित और सुगम हो सके। जिला स्तरीय बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकरी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, NIC, अपर नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, आशुतोष कुमार, सहायक निदेशक, जनगणना विभाग एवं समस्त चार्जों के चार्ज अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।