डेडीकेटिड फ्रेट कारिडोर के न्यू गुलावठी स्टेशन पर नया गतिशक्ति व कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन

डेडीकेटिड फ्रेट कारिडोर के न्यू गुलावठी स्टेशन पर नया गतिशक्ति व कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन

*डेडीकेटिड फ्रेट कारिडोर के न्यू गुलावठी स्टेशन पर नया गतिशक्ति व कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीवअग्रवाल
गुलावठी(बुलंदशहर)
सुशीला वेंकटेश्वर इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स एलएलपी द्वारा डेडीकेटिड फ्रेट कारिडोर के न्यू गुलावठी स्टेशन पर नया गतिशक्ति व कार्गो टर्मिनल का डीएफसीसीआईएल के प्रबंधक,निदेशक प्रवीण कुमार ने उद्घाटन किया। संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑटोमोबाइल और स्टील क्वाइल का गतिशील कार्गो टर्मिनल से आयात निर्यात होगा। कार्गो टर्मिनल के विकसित होने से लाजिस्टिक्स कंपनियों को लाभ मिलेगा और लागत में कमी आएगी। देश-विदेश में माल के आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारी अब इस मल्टी माडल कार्गो टर्मिनल से सामान भेज सकेंगे। इससे सबसे ज्यादा फायदा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के कारोबारियों को होगा। यह टर्मिनल पश्चिमी उप्र में माल ढुलाई का एक बड़ा हब बनेगा, जिससे क्षेत्र के लाजिस्टिक्स और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस टर्मिनल के बनने से जिले और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। वही, इससे बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के व्यवसाय और अन्य छोटे-बड़े उद्योगों को तेज परिवहन की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्गो टर्मिनल से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी। ट्रैकों की तुलना में रेल के जरिए माल भेजना बहुत सस्ता होता है। जिससे परिवहन लागत में बचत होगी। रेल की पटरी के सीधे किनारे स्थित होने के कारण माल को सीधे डब्बे से गोदाम में उतर या लादा जाएगा। इससे परिवहन की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत रेल परिवहन के दौरान मौसम या ट्रैफिक जाम का असर कम होगा। जिससे माल की सुरक्षा सुनिश्चित रहेगी। इस अवसर पर शोभित भटनागर निदेशक व ओपी एंड बीडी, एस.पी. वर्मा समूह महाप्रबंधक/बीडी एंड बीए, पवन कुमार राय निदेशक/पीपी, आलोक कुमार महाप्रबंधक, समन्वय अंबाला आदि मौजूद रहे।