दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली पुलिस ने आज गांव महतौली निवासी दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को वादी विनोद कुमार निवासी गांव ईमलिया ने देवबंद कोतवाली में आशीष कुमार पुत्र सौराज के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमें में आरोप लगाया था कि आशीष जो उसका दामाद है, ने दो लाख अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने से नाराज होकर जहर देकर हत्या कर दी थी। पुलिस निरीक्षक अमरपाल शर्मा की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने उसे आज देवबंद से गिरफ्तार कर लिया।