यूरिया की अवैध फैक्टरी पर छापा, फैक्टरी से 56 बोरे बरामद, फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

यूरिया की अवैध फैक्टरी पर छापा, फैक्टरी से 56 बोरे बरामद, फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

यूरिया की अवैध फैक्टरी पर छापा, फैक्टरी से 56 बोरे बरामद, फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (सरसावा)। कृषि विभाग की टीम ने शाहजहांपुर-गंदेवड़ मार्ग पर गांव हैदरपुर के पास यूरिया की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में 56 बोरे बरामद हुए। इसके साथ ही मौके से नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने फैक्टरी मालिक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि 13 मार्च को वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राजबीर सिंह के नेतृत्व में शाहजहांपुर-गंदेवड़ मार्ग पर हैदरपुर के पास स्थित एक फैक्टरी पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके पर मनीष राठी निवासी साल्हापुर थाना नकुड़, इमरान निवासी भिक्का कलां और इरफान निवासी वाजिदपुर थाना सरसावा मौजूद मिले। मनीष राठी ने फैक्टरी को अपना बताया। टीम ने पाया कि एनएफएल कंपनी के सब्सिडी वाले यूरिया के बैग खाली कर मशीन में डाले जा रहे थे। यूरिया अशफाक नामक व्यक्ति ट्रॉली में हरियाणा से लाया गया था। मौके से 56 बैग एनएफएल यूरिया और 25 बैग टेक्निकल ग्रेड यूरिया बरामद किए गए, जिनके नमूने लिए गए हैं। फैक्टरी से कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। पुलिस ने फैक्टरी मालिक मनीष राठी, इमरान, इरफान और ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक अशफाक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।