सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्ता देश की प्रमुख हस्तियों को कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड प्रदान करेंगे
सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्ता देश की प्रमुख हस्तियों को कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड प्रदान करेंगे

सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्ता देश की प्रमुख हस्तियों को कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड प्रदान करेंगे
✍🏾रिपोर्ट सुरेंद्र सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली.
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता रविवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के आडिटोरियम में कैपिटल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आयोजित वार्षिक व्याख्यान और पुरस्कार समारोह में देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। 1987 में स्थापित दिल्ली के इस प्रमुख सामाजिक संगठन के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनंग कुमार पटनायक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और महासचिव प्रोफेसर विनोद सेठी और सेके्रटरी प्रोफेसर चारू माथुर कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
प्रोफेसर विनोद सेठी ने आज शनिवार को बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम रविवार 22 मार्च को आयोजित होगा। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता होंगे जबकि देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डा. रघुनाथ ए. मासैलकर गरीबों के उत्थान के लिए उच्च तकनीक बनाना विषय पर व्याख्यान देंगे। न्यायमूर्ति एके पटनायक ने कहा कि इस समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्तर विख्यात कानूनविद् हैं। उनका जन्म 9 फरवरी 1965 को सेवानिवृत्त न्यायाधीश सलील कुमार और माता मीरा के यहां कोलकत्ता में हुआ था। वह 28 अप्रैल 2020 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने और 8 फरवरी 2030 तक उनका कार्यकाल है। इससे पूर्व वह बोम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे हैं।
मुख्य अतिथि डा. रघुनाथ मासैलकर ने अपने कैरियर की शुरूआत पुणे स्थित नेशनल केमिकल लेब्रोरेटरी से की थी। जहां 1989 में वह उसके डायरेक्टर बने। उनके नेतृत्व में एनसीएल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। प्रो. मासैलकर 1995 को कौंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर) के डायरेक्टर जनरल नियुक्त हुए। उन्होंने सदस्य के रूप में वर्ड इंटेल्किच्युअल प्रोपर्टी आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) उन्होंने यूनाइटेड नेशन कमिशन आन साईंस एंड टेक्नोलोजा फार डवलपमेंट में भी अपनी सेवाएं दीं।
समारोह में डा. मासलेकर को मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता कैपिटल फाउंडेशन लक्ष्मणराव किर्लोस्कर नेशनल अवार्ड प्रदान करेंगे। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण एच पारीख, बोम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज जीएस पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता डीजे खम्बाटा, पश्चिमी बंगाल के पूर्व महाधिवक्ता सोमेंद्रनाथ मुखर्जी, महाराष्ट्र के महाधिवक्ता डा. मिलिन्द साठे और महाराष्ट्र के पूर्व महाधिवक्ता डा. बीरेंद्र सर्राफ, डा. संदीप थनेजा (डीजीएमएस वायु) मिस मीना राली, श्री नवीन गुप्ता, प्रमुख प्रकाशक और प्रोफेसर राजकुमार भाटिया, प्रमुख शिक्षाविद् और समाज विज्ञानी को कैपिटल फाउंडेशन के अवार्ड से विभूषित किया जाएगा। समारोह में कैपिटल फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल भी उपस्थित रहेंगे।

Subscribe to my channel