विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने ककोड़ क्षेत्र के 9 गांवों में ₹9 करोड़ 76 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने ककोड़ क्षेत्र के 9 गांवों में ₹9 करोड़ 76 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया

*विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने ककोड़ क्षेत्र के 9 गांवों में ₹9 करोड़ 76 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन किया*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
सिकंदराबाद/गुलावठी(बुलंदशहर)
सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ क्षेत्र अंतर्गत यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा में शामिल 9 गांवों में लगभग ₹9 करोड़ 76 लाख की लागत से बनने वाले आंतरिक एवं बाहरी संपर्क मार्गों का उद्घाटन विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि सुदृढ़ सड़क एवं संपर्क मार्ग क्षेत्र के विकास की आधारशिला होते हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने आगे बताया कि आगामी 28 तारीख को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे आसपास के लगभग 100 किलोमीटर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होंगे।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

विधायक श्री लक्ष्मी राज सिंह ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एयरपोर्ट उद्घाटन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष भाटी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।