राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित “खुशहाल किसान, मजबूत भारत” कार्यक्रम

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित “खुशहाल किसान, मजबूत भारत” कार्यक्रम

नई दिल्ली, 22 मार्च 2026:
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित “खुशहाल किसान, मजबूत भारत” कार्यक्रम में दीपक चौधरी (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोक दल) ने सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंत चौधरी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोक दल) रहे। कार्यक्रम में किसानों के हित, कृषि सशक्तिकरण एवं देश की प्रगति को लेकर व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रसन्न चौधरी, जय किशोर, गुड्डू चौधरी, आश्रफ अली खान, मनोज धामा सहित वरिष्ठ राष्ट्रीय लोक दल कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
दीपक चौधरी पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे एवं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए किसानों के हित में ऐसे आयोजनों को अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों की खुशहाली, कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं “मजबूत भारत” के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों को गति देना रहा। अंत में सभी उपस्थित जनों ने किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।