शहीद भगत सिंह दिवस पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम,नारी शक्ति का हुआ सम्मान
शहीद भगत सिंह दिवस पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम,नारी शक्ति का हुआ सम्मान

शहीद भगत सिंह दिवस पर विद्यालय में भव्य कार्यक्रम,नारी शक्ति का हुआ सम्मान
मंसूरपुर:शहीद भगत सिंह दिवस के अवसर पर ग्राम पुरबालियान स्थित गोल्डन हार्ट एकेडमी पब्लिक स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटकीय रूपांतरण प्रस्तुत कर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया।विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस पावन दिवस पर “नारी शक्ति सम्मान पुरस्कार समारोह”का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पुरबालियान की मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।आंगनबाड़ी सहायिकाओं,आशा कार्यकत्रियों,स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा अपने परिवार का स्वावलंबन से पालन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभा दहिया (स्काउट गाइड कमिश्नर),सत्यकेतु (सामाजिक कार्यकर्ता), इंदु राठी (एनजीओ संचालक) उपस्थित रहे।वहीं विशिष्ट अतिथियों में दीपा त्यागी (सह संयोजक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नारी शक्ति मोर्चा), ममता,पंडित सुरेंद्र शर्मा,समाजसेवी प्रहलाद राठी,डॉ. बिजेंद्र कुमार,सुरेश शास्त्री और मा. चंद्रपाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गांव में पहली बार महिलाओं के सम्मान में इस तरह का आयोजन एक सराहनीय पहल है।उन्होंने सभी को समाज के विकास और उत्थान के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।
विद्यालय समिति की अध्यक्षा गीता शर्मा के कुशल संयोजन की सभी ने प्रशंसा की,वहीं प्रबंधक शशिकांत शर्मा की इस अनूठी पहल को उनके बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम बताया गया।कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

Subscribe to my channel