कैपिटल फाउंडेशन एवार्ड समारोह
कैपिटल फाउंडेशन एवार्ड समारोह

कैपिटल फाउंडेशन एवार्ड समारोहः
गरीबों तक पहुँचे तकनीक का लाभः डॉक्टर माशेलकर
न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंघल समेत एक दर्जन प्रमुख हस्तियों को ‘‘कैपिटल फाउंडेशन’’ एवार्ड से सम्मानित किया
(गौरव सिंघल)
नई दिल्ली। पद्म विभूषण सम्मान से विभूषित प्रख्यात गांधीवादी वैज्ञानिक एवं रासायनिक अभियंता डाक्टर रघुनाथ अनंत माशेलकर ने कहा कि महात्मा गांधी की सोच के अनुपालन में गरीबों और वंचित वर्गों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलना चाहिए। समावेशी नवाचार के जरिए जीवन बचाना, गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, ऊर्जा, जल ओर सफाई की सुविधाए गरीबों तक पहुँचे। डाक्टर माशेलकर को सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने प्रतिष्ठित कैपिटल फाउंडेशन एवार्ड से सम्मानित किया था। अध्यक्षता फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज अनंग कुमार पटनायक और संचालन महासचिव प्रोफेसर विनोद सेठी एवं सेक्रेटरी चारू माथुर ने किया। डा0 माशलेकर ने कहा कि उन्होंने अपनी माता अंजनी माशेलकर की इच्छा पूरी करते हुए 2011 में ‘‘अंजनी माशेलकर फाउंडेशन’’ नाम से गैर सरकारी सामाजिक संगठन की स्थापना की थी। यह संस्था मात्र सौ रुपये की कीमत पर गरीब कैंसर रोगियों, और ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हीमोग्लोबिन और दूसरी अन्य बीमारियों की जांच करती है और उनको उन्नत एवं गुणवत्ता तकनीक की सुविधाएं प्रदान करती है। आँंखों की जांच एवं आपरेशन करती है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं हर हाल में समाज के वंचित वर्ग को मुहैया कराना समाज के समर्थवान नागरिकों का पहला कर्तव्य बनता है।
समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज दीपांकर दत्ता को अध्यक्ष ए0के0 पटनायक ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंघल समेत एक दर्जन प्रमुख हस्तियों को ‘‘कैपिटल फाउंडेशन’’ एवार्ड से सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए महानुभावों में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों प्रवीण-एच पारेख, मुंबई हाईकोर्ट के जज रह चुके जी0एस0 पटेल एवं डी0जे0 खंबाटा (वरिष्ठ अधिवक्ता) पश्चिम बंगाल के पूर्व महाधिवक्ता सोमेंद्र नाथ मुखर्जी, महाराष्ट्र के महाधिवक्ता मिलिंद साठे, एवं वहीं के पूर्व महाधिवक्ता डाक्टर बीरेंद सराफ, सेवानिवृत्त एयर मार्शल संदीप थरेजा, अधिवक्ता एवं मध्यस्थ वीना राली, प्रकाश नवीन गुप्ता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार भाटिया शामिल रहे।
हैदराबाद कला संग्रहक रामलाल अग्रवाल ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को एफ0एम0 हुसैन की पेंटिंग्स भेंट की। उद्योगपति संजय किर्लोकसर, प्रोफेसर रमेश चन्द्रा (कुलपति) डा0 वी0आर0 मेहता दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति, मेजर जनरल सोम झिंघन, लेफ्टीनेंट जनरल सीएस नारायणन, प्रोफेसर मनोज खन्ना, प्रो0 जे0एल0 गुप्ता, एवं प्रोफेसर सार्क यूनिवर्सिटी सुमत प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Subscribe to my channel