बेटे के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ा पिता
बेटे के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ा पिता

बेटे के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ा पिता
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (मिर्जापुर)। गांव ताहरपुर में एक व्यक्ति अपने बेटे के खिलाफ दर्ज केस खत्म कराने की मांग को लेकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर वह नीचे उतर आया। बताया जाता है कि मारपीट के मामले में शेखर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के लोग मामले के निपटारे के लिए ताहरपुर में एकत्र हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी महेंद्र अपने बेटे पर दर्ज मुकदमे से आहत होकर पंचायत में शामिल होने के बजाय फिल्मी स्टाइल में बीरू बनकर बिजली के टॉवर पर चढ़ गया और मुकदमा खत्म करने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद परिजनों व पुलिस की समझाने पर वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe to my channel