नगर हिंदू सभा की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित
नगर हिंदू सभा की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

*नगर हिंदू सभा की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित*
*नगर की प्रत्येक बस्ती एवं समाज को दिया गया प्रतिनिधित्व*
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
नगर की प्रत्येक बस्ती एवं समाज का प्रतिनिधित्व के साथ 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करके नौ सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल/ निर्णायक मंडल घोषित किया गया।
नगर के आर्य समाज के सत्संग भवन में आयोजित नगर हिंदू सभा की बैठक में सर्वप्रथम पांच बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने रामलीला कमेटी का आय व्यय प्रस्तुत किया। वहीं नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत करते हुए तथा नगर हिंदू सभा द्वारा किए गए अनेक कार्यों उपलब्धियां का विवरण प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार करके नगर हिंदू सभा के द्वारा किए गए कार्यों /उपलब्धियां की प्रशंसा की गई। करतल ध्वनि के साथ सर्व सहमति प्रदान की गई।
नगर हिंदू सभा की कार्यकारिणी गठित करने से पूर्व नगर के गणमान्य नौ सदस्यों का निर्णायक मंडल /मार्गदर्शक मंडल गठन किया गया। जिसमें डॉक्टर यू सी सक्सैना, डॉक्टर अरविंद कुमार गुप्ता, परीक्षित कुमार मोंगिया, राजेश कुमार सिंघल, सुशील कुमार गुप्ता भगत जी, डॉक्टर मूलचंद दालभ, अरविंद अरोरा, आशुतोष रस्तोगी, विनय कुमार गुप्ता को मार्गदर्शक/निर्णायक मंडल में स्थान दिया गया।
नगर की प्रत्येक बस्ती एवं समाज को प्रतिनिधित्व देते हुए उपस्थित जनों ने अनेक प्रस्ताव प्रस्तुत किये जिस पर मंत्रणा करने के उपरांत नगर हिंदू सभा के महामंत्री शोभित गुप्ता के अनुमोदन पर नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने निम्नवत घोषणाएं की।
उपाध्यक्ष मंडल में अरविंद सक्सेना एडवोकेट,अनंत कुमार अग्रवाल, अनुराग गुप्ता अन्नू, संजय सांख्यधर, दीपक कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, संजीव कुमार शुक्ला, सौरभ गुप्ता मुखिया जी
संगठन मंत्री के रूप में कैलाश चंद्र गुप्ता, नीरज भारद्वाज, शशि भूषण शास्त्री, राजीव भारद्वाज, हरनाम सिंह ठाकुर, सुभाष त्यागी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष के रूप में अभिनंदन शर्मा, आय व्यय निरीक्षक के रूप में कशिश कौशल एडवोकेट, गोपाल शर्मा । प्रचार मंत्री के रूप में सत्यवीर सिंह पाल, दुर्वेश सैनी, अजय कुमार शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में पियूष गुप्ता और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक कुमार दुबे, संजीव दिवाकर तथा मंत्री के रूप में वैभव गुप्ता, मनोज मित्तल, नीतोश अग्रवाल सम्राट, टीकाराम भगत जी, उमेश श्रीमाली, महावीर सिंह सभासद, राजकुमार शर्मा
सह मंत्री के रूप में प्रभाकर शुक्ला, महंत मुरली सिंह, पूरन सिंह त्यागी, सुबोध कुमार गुप्ता, सतीश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, अमित वार्ष्णेय, संजय ठाकुर को मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत सदस्यों को माल्यार्पण करके मनोनयन पत्र दिए गए। इस अवसर पर डॉक्टर यू सी सक्सेना ने कहा कि नगर हिंदू सभा ने प्रथम बार बड़ी कमेटी घोषित करके उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य किया है। नगर हिंदू सभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कहा कि नगर हिंदू सभा की प्रत्येक माह बैठक हुआ करेगी और किसी भी गतिविधि करने से पूर्व अंतिम निर्णय निर्णायक मंडल मार्गदर्शक मंडल किया करेगा। उन्होंने अगले माह अप्रैल में नगर हिंदू सभा की कार्यकारिणी में और सदस्यों को शामिल करने का वादा किया।
सभी मनोनीत सदस्यों ने सामूहिक संकल्प लेकर देश धर्म और समाज हित में उत्तम कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यू सी सक्सेना ने की। संचालन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने किया।

Subscribe to my channel