नवरात्रों में एक पौधा जरूर लगाए-आचार्य प्रवीण देव

नवरात्रों में एक पौधा जरूर लगाए-आचार्य प्रवीण देव

*नवरात्रों में एक पौधा जरूर लगाए-आचार्य प्रवीण देव*
नवरात्रों में मां भगवती का पूजन महत्वपूर्ण है समझने वाली बात यह है की भगवती प्रकृति स्वरूप है इसलिए प्रकृति की रक्षा करना भी भगवती का पूजन ही है ऐसे में नवरात्रि में एक पौध जरूर लगाए उक्त विचार मां सर्वेश्वरी धाम संचालक आचार्य प्रवीण देव ने प्रकट किए।
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने कहा कि भगवती ज्योति स्वरूप है अतः प्रयास करना चाहिए कि घर में ज्योति प्रज्ज्वलित हो,संभव हो तो अखंड ज्योत चलाएं नहीं तो रात्रि के समय एक समय दीपक अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। इससे जीवन प्रकाशित होता है जीवन में आए अंधकार-निराशा का नाश होता है और व्यक्ति के उन्नति के मार्ग निश्चित होते हैं आज आश्रम में कपूर, सतावर, नीम इत्यादि औषधीय गुण वाले पौधे रोपित किए और दीप प्रज्वलित कर भगवती पूजन संपन्न कराया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राकृतिक चिकित्सक डॉ ऋषभ गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, , डॉक्टर वैभव गुप्ता, आशुतोष गोयल, चिराग गोयल, विनीत शर्मा, जतिन नागपाल, अमित अग्रवाल, पुनीत मित्तल, मनोज अग्रवाल, निखिल जिंदल,विपुल गुप्ता आदि