प्रधानाचार्य अरूण गोयल की बेटी वृन्दा गोयल एवं बेटे दीक्षान्त गोयल ने प्रतिष्ठित गेट 2026 की परीक्षा क्रमश

प्रधानाचार्य अरूण गोयल की बेटी वृन्दा गोयल एवं बेटे दीक्षान्त गोयल ने प्रतिष्ठित गेट 2026 की परीक्षा क्रमश

सहारनपुर : प्रधानाचार्य अरूण गोयल की बेटी वृन्दा गोयल एवं बेटे दीक्षान्त गोयल ने प्रतिष्ठित गेट 2026 की परीक्षा क्रमश: 791 वीं रैंक तथा 259 रैंक के साथ उर्त्तीण कर बढाया सहारनपुर जिले व अपने परिवार का मान

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर/देवबंद।
सहारनपुर महानगर के माधोनगर निवासी देवबंद के श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरूण गोयल की बेटी वृन्दा गोयल एवं बेटे दीक्षान्त गोयल ने आई.आई.टी गुवाहटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गेट 2026 की परीक्षा क्रमश: गणित एवं इलैक्ट्रिक इंजीनियरिंग में 791 वीं रैंक तथा 259 रैंक के साथ उर्त्तीण कर सहारनपुर जनपद और अपने परिवार का मान बढाया है। वृन्दा गोयल एवं दीक्षान्त गोयल के पिता वर्तमान में देवबंद स्थित श्री राम कृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। वृन्दा गोयल ने बताया कि वह वर्तमान में एन. आई.टी कुरुक्षेत्र में एम.एससी (गणित) की छात्रा है और उसका सपना भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध कर इसरो व डी.आर.डी.ओ जैसे संस्थानों में शोध वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएं देने का है। दूसरे बालक दीक्षान्त गोयल का कहना है कि वह रुड़की आई.आई.टी में एम. टैक (इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग) के अंतिम वर्ष में अध्यनरत है तथा उसका सपना किसी प्रतिष्ठित संस्थान में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का है। देवबंद और सहारनपुर के लोगों ने प्रधानाचार्य अरूण गोयल को दोनों बच्चों की इस सफलता पर उन्हें व बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।