मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (नकुड)। सहारनपुर जनपद के कस्बा नकुड़ में किसान- मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने बताया कि बाजार में नकली कीटनाशकों की भरमार से किसानों को भारी
नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी फसलें और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सहकारी समितियों पर समय से डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रहा है, वहीं गैस एजेंसियों पर कालाबाजारी भी चरम पर है। किसानों ने छुट्टा गोवंश द्वारा फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठाया और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराते हुए किसानों ने ठोस कार्रवाई की मांग की।