89वें दिन भी जारी रखे पाॅलीटेक्निक के रखरखाव, मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l
89वें दिन भी जारी रखे पाॅलीटेक्निक के रखरखाव, मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l

89वें दिन भी जारी रखे पाॅलीटेक्निक के रखरखाव, मरम्मत एवं अनुरक्षण के कार्य l
पुरातन छात्र एसोसिएशन ने गांधी पॉलीटेक्निक में रखरखाव, मरम्मत, अनुरक्षण, साफ-सफ़ाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग एवं खिड़की-दरवाजों आदि की मरम्मत के लघु निर्माण कार्य, ईद के बाद आज 89वें दिन भी जारी रखे l
पुरातन छात्र एसोसिएशन के संयोजक इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि गांधी पाॅलीटेक्निक में पेंटर, बढ़ई आदि द्वारा पाॅलीटेक्निक की बिल्डिंग, लकड़ी के फर्नीचर, खिड़की-दरवाज़ों आदि के अनुरक्षण, रखरखाव व मरम्मत के साथ-साथ साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पेंटिंग, कार्यालयों के टूटे फर्श पर टाइल्स लगाने का कार्य, भवन की आवश्यकतानुसार लाइट व छत के पंखे लगाने आदि का कार्य विगत 3 माह से अनवरत जारी है l
कराये जा रहे कार्यों में इं० विशाल, इं० राजन कांत वत्स, इं० अनुराग गर्ग, इं० मैन पाल सिंह, इं० मोहित शर्मा, इं० अरविन्द कुमार गोयल आदि पुरातन छात्रों का विशेष योगदान रहा l

Subscribe to my channel