दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा एल.के. जी. तक के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट एवं वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया
दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा एल.के. जी. तक के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट एवं वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया

देवबंद : दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा एल.के. जी. तक के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट एवं वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया
नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद नगर के प्रतिष्ठित द दून वैली पब्लिक स्कूल में आज कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा एल.के.जी. तक के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट एवं वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का प्रारम्भ स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, क्वालिटी हैड श्रीमती अर्चना शर्मा, उप-प्रधानाचार्यो श्रीमती तनुज कपिल व हरदीप सिंह द्वारा सरस्वती माँ के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति से किया गया। नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सभी उपस्थित अभिभावकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 2025-26 के वर्ष पर्यन्त शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए कक्षा नर्सरी से अबरीस रानी, त्रिशा गर्ग, आयरा, दैविक शर्मा व अद्विक सिंघल तथा कक्षा एल.के.जी. से आर्या शर्मा एवं कक्षा एल.के.जी के कबीर सिंह राजपूत को लगातार दो वर्ष की शत- प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरुस्कृत किया गया।
क्लास टॅापर की श्रेणी में कक्षा नर्सरी से मेहरांश सिंह, वामिका सचन, अबीर साहिब, तेजस्विनी व दैविक शर्मा कक्षा एल. के. जी से जैनब अज़ीज, अद्विक बर्मन, अब्दुल सामी व वाणी त्यागी को पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय में शत- प्रतिशत उपस्थिति छात्रों के मानसिक स्तर में कुशलता ला देती है। बच्चें देश का भविष्य है और देश के भविष्य को संवारना हम सब का कर्तव्य है। बच्चों की सफलता का श्रेय अभिभावकों एवं अध्यापकों को जाता है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अभिभावकों से बच्चों के प्रति सहृदय होने का आग्रह करते हुए बच्चों की मानसिकता अनुसार उनके अध्ययन में सहयोग करने की अपील की।
अन्त में स्कूल की मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का प्रयास सराहनीय रहा है। इसके लिए अध्यापक, एवं अभिभावक प्रशंसा के पात्र हैं।

Subscribe to my channel