प्रत्येक धार्मिक पर्व होली, ईद, दीपावली और मेलें सभी लोग जाति-धर्म से उपर उठकर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाते हैं, जिससे प्रेम और सद्भाव बढता है

प्रत्येक धार्मिक पर्व होली, ईद, दीपावली और मेलें सभी लोग जाति-धर्म से उपर उठकर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाते हैं, जिससे प्रेम और सद्भाव बढता है

देवबंद : प्रत्येक धार्मिक पर्व होली, ईद, दीपावली और मेलें सभी लोग जाति-धर्म से उपर उठकर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाते हैं, जिससे प्रेम और सद्भाव बढता है : डा. अनवर सईद

समिति की स्थापना लगभग पचास वर्ष पूर्व न केवल सहिष्णुता बल्कि विभिन्नताओं के बीच सहयोग और साझा मानवता को पहचान बनाये रखने के उद्देश्य से हुई थी : समिति संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

✍️रिपोर्ट- गौरव सिंघल, जिला-प्रभारी,जी न्यूज इंडिया, सहारनपुर, उप्र:।।
देवबंद (सहारनपुर)।
सामाजिक संस्था विकास एवं सुरक्षा समिति द्वारा परम्परागत आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह में विशिष्ठ अतिथि जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज के सचिव डा. अनवर सईद ने कहा कि भारत देश में त्यौहारों एवं उत्सवों एवं मेलों की संस्कृति हमेशा से बनी हुई है, यह संस्कृति ही आपसी मिलन, प्रेम और सद्भाव को बढावा देती है। इसलिए प्रत्येक धार्मिक पर्व होली, ईद, दीपावली और समय-समय पर लगने वाले मेलों को हम सब जाति धर्म से उपर उठकर आपसी प्रेम और सदभाव के साथ मनाते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी बैंक सहारनपुर के चेयरमैन चौ0 राजपाल सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव का मतलब है समाज में अलग-अलग धर्मो, जातियों और संस्कृति के लोगों का आपसी सम्मान, भाईचारे और शान्ति के साथ मिलकर रहना है और यह सामाजिक स्थिरता और राष्ट्र विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। समिति संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ने समिति की स्थापना और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति की स्थापना लगभग पचास वर्ष पूर्व न केवल सहिष्णुता बल्कि विभिन्नताओं के बीच सहयोग और साझा मानवता को पहचान बनाये रखने के उद्देश्य से हुई थी।
उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पहलू है और समिति का उद्देश्य भी समाज में हमेशा आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देना रहा है इसलिए
इस समिति के द्वारा हर वर्ष होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित किये जाते हैं। नगर पालिका परिषद चेयरमैन विपिन गर्ग ने जोरदार शब्दों में कहा कि नगरवासियों के सहयोग से चेयरमैन बनकर उन्होंने जाति, धर्म एवं दलगत राजनीति से उपर उठकर प्रत्येक मौहल्ले, गली व बाजार की सडकों एवं नालियों का निर्माण कराया है और प्रत्येक त्यौहार के अवसर पर सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने का प्रयास किया है । भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए इसके आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकारें साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए हमेशा जो आवश्यक उपाय करती रही है वही उद्देश्य इस समिति का रहा है। इस अवसर पर हिन्दू मुस्लिम भाईचारा समिति के अध्यक्ष सलीम कुरैशी ने समिति के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस संस्था में सकारात्मक, रचनात्मक और राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोग ही सदस्य हैं। वक्ताओं में विनोद प्रकाश गुप्ता, सेठ कुलदीप कुमार, जनार्दन दास त्यागी-एड., वरिष्ठ समाजसेवी विनोद
गुप्ता, दीपकराज सिंघल, अंसार मसूदी, वरिष्ठ चिकित्सक डा0डी0 के0जैन, समिति अध्यक्ष सी.ए संदीप गुप्ता, कु0 इरम उस्मानी आदि ने विचार व्यक्त किये। समिति की ओर से समारोह अध्यक्ष एवं विशिष्ठ अतिथिगणों को आयोजको द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम संयोजक आई.आई.ए. चेयरमैन विजेश कंसल ने सभी अतिथिगण एवं उपस्थित महानुभवों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समारोह का सफल संचालन महामंत्री जर्रार बेग एवं सह संयोजक विनय त्यागी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में आमंत्रित लोगों की उपस्थिति रही।