बसंत कराटे एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर किया एकेडमी का नाम रोशन

बसंत कराटे एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर किया एकेडमी का नाम रोशन

देवबंद : बसंत कराटे एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर किया एकेडमी का नाम रोशन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
बसंत कराटे एकेडमी के दो खिलाड़ियों ने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर अपनी एकेडमी और देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कराटे कोच सिहान बसंत उपाध्याय ने बताया कि भोपाल (मध्य प्रदेश) एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी नीशु प्रजापति व तनु प्रजापति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। कुमिते स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए कई मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और अधिकारियों को भी प्रभावित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे। उन्होंने बधाई संदेश देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच को देते हुए कहा कि हमारे कोच के मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उनकी इस उपलब्धि से देवबंद क्षेत्र में खुशी की लहर है और सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस मौके पर रेफरी कमिशन सिहान अमित गुप्ता, केएआई प्रेसिडेंट बैकुंठ सिंह, सिहान जयदेव शर्मा ने खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और कोच बसंत उपाध्याय को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।