सम्भल में महिला ने लगाए मायके पक्ष पर सुसरलियो के साथ मारपीट करने के आरोप

सम्भल में महिला ने लगाए मायके पक्ष पर सुसरलियो के साथ मारपीट करने के आरोप

सम्भल में महिला ने लगाए मायके पक्ष पर सुसरलियो के साथ मारपीट करने के आरोप

 

कमल अग्रवाल जी न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश प्रभारी

 

 

तीन वर्ष पूर्व मर्जी मुताबिक शादी करने के ताने देते हुए महिला व सुसरलियो के साथ मायके पक्ष के लोगो ने की मारपीट महिला ने डायल 112 पर फोन कर आरोपी को किया सराय तरीन पुलिस के हवाले।

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

यूपी के जनपद सम्भल में थाना हयातनगर क्षेत्र के सराय तरीन पुलिस चौकी क्षेत्र के मौहल्ला नवाबखेल, घुगावली रोड, सरायतरीन निवासी फुल बेवी पुत्री खलील खा पत्नी फैजुल ने मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों को शिकयती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है महिला का आरोप है कि बीते तीन वर्ष पूर्व बिना दान दहेज के उसने घर वालो के सामने फैजुल नामक युवक से उसका निकाह उसके पिता के घर हुआ था निकाह के बाद वह ओर उसका पति मजदूरी करने दिल्ली चले गए। ईद के मौके पर पर वह अपने पति व अपने 2 वर्षीय पुत्र आतिफ हसन साथ अपनी ससुराल नवाबखेल सराय तरीन आई हुई थी। इसी बीच उसके भाई आलमगीर व वासिल पुत्रगण खलील खा व चचेरा भाई नवील पुत्र युसूफ खा निवासी नवाबखेल,सरायतरीन उसके साथ झगड़ा करने लगे और बोले साली तूने हमारी नाक दूसरी बिरादरी में शादी कर कटा दी है, हम तुझे नहीं छोड़ेंगे प्रार्थनी बोली मैंने तुम्हारी मर्जी से निकाह किया था और आलमगीर भाई आप तो निकाह में मौजूद थे फिर क्यों लड़ रहे हो कहासुनी व शोर गुल अधिक होने पर उसके भाई वहां से चले गए। आरोप है की बीती मंगलवार करीब एक बजे तीनों लोग दोबारा महिला के घर अंदर लाठी – डंडे लेकर घुस आए उस समय घर में महिला उसका पति पुत्र व सास मौजूद थी आरोप है कि तीनो ने महिला ओर उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और बोले साली आज तुझे और तेरे पति तेरे बेटे को जान से मार देंगे महिला की सास ने बदतमीजी से रोका व बचाने की कोशिश की तो उन्होंने सास से गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी मारपीट व शोर गुल की आवाज पर मोहल्ले व पड़ोस के काफी लोग इकट्ठा हो गए जिन्होने बीच बचाव कर परिवार वालो को बचाया आरोप है कि आरोपी उसके परिवार को जान से मानने की धमकी देकर चले गए। जिस पर पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर कॉल की और पुलिस आई तथा वासिफ को पड़कर सराय तरीन चौकी ले गए तथा अन्य दोनों लोग आलमगीर व नवील को भी पकड़ लिया था और उक्त लोगों ने प्रार्थनी व उसके परिवार पर समझौते करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया तथा सराय तरीन पुलिस ने चौकी से रात तीनों को छोड़ दिया। बुधवार की सुबह से ही उक्त लोग समझौता न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिस की शिकायत महिला ने मुख्यमंत्री से लेकर आलाधिकारियों तक से की है