जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

*जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
सिकंदराबाद-गुलावठी
24 मार्च 2026 – – विधानसभा कार्यालय सिकंदराबाद पर आयोजित बैठक में जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा, “यह एयरपोर्ट न केवल क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। हमें इस अवसर को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।”
विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा, “जेवर एयरपोर्ट स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”
बैठक में सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, सिकंदराबाद चेयरमैन प्रदीप दीक्षित, ककोड़ चेयरमैन मोहित सिंघल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी, ब्लॉक प्रमुख गुलावठी सुनील यादव और अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा कर सभी को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।

Subscribe to my channel