पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले पांच वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज

पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले पांच वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज

पुलिस ने
स्टंटबाजी करने वाले पांच वाहन चालकों के वाहनों को किया सीज

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में पुलिस टीम ने स्टंटबाजों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने एक ही दिन में चार बाइक और एक थार कार को सीज करने काम किया है। बता दे कुछ युवा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक, मॉडिफाइड साइलेंसर और स्टंटबाज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सिर्फ रोड पर ही नहीं, बल्कि रील व वीडियो के लिए होने वाली स्टंटबाजी की भी जांच कर रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पहचान, नोटिस, चालान और प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया जा रहा है। थाना जनकपुरी पुलिस ने कलीम, शोएब निवासी गांव कैलाशपुर, कैफ निवासी भावरी और बाबर निवासी सरसावा को स्टंटबाजी करते गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बुलेट और स्पलेंडर बाइक सीज की गई। इसके अलावा थाना सदर बाजार स्टंटबाज समीर निवासी मालाहेड़ी को पकड़ा है। इससे थार कार मिली है।