सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चद्रशेखर डी शेटये ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चद्रशेखर डी शेटये ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

डॉ. शहज़ाद आलम को मिला राष्ट्रीय सम्मान ‘रत्न’ सम्भल।
सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चद्रशेखर डी शेटये ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
उमेश गुप्ता जी न्यूज़ इंडिया।प। उत्तर प्रदेश प्रभारी
सम्भल। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शहजाद आलम को राष्ट्रीय सम्मान ‘रत्न’ से सम्मानित किया गया है। सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चंद्रशेखर डी शेटये द्वारा प्रदान किया गया यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. शहज़ाद आलम के समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान को देखते हुए दिया गया। मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाना था, लेकिन अपनी चिकित्सकीय व्यस्तता के कारण डॉ. शहजाद आलम कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। जिसके कारण सीडीएस फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक गौरीशंकर चौधरी और प्रमुख समाजसेवी हर्षित शर्मा ने डॉ. शहजाद आलम के अस्पताल में जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. शहजाद आलम अमेरिका से विशेष प्रशिक्षित कंसल्टेंट गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं एंडोस्कोपिस्ट हैं। वे सम्भल के डॉ. शहजाद सर्जिकल सेंटर एवं एंडोस्कोपी क्लिनिक में वर्षों से मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। तथा बच्चों में आंशिक अंधता के खिलाफ लगातार कार्य कर रहे हैं जिससे बच्चों को इस समस्या से बचाया जा सके। गौरीशंकर चौधरी ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि डॉ. शहजाद आलम ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में उच्च स्तर की विशेषज्ञता दिखाई है, बल्कि बच्चों के लिए तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में भी निरंतर अपना योगदान दिया है। उनकी यह उपलब्धि सम्भल जिले के लिए गौरव की बात है। डॉ. शहजाद आलम ने सम्मान प्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके पूरे चिकित्सा टीम और समाज के प्रति उनके समर्पण को समर्पित है।

Subscribe to my channel