प्रधानाचार्य अरुण गोयल के बेटा-बेटी ने जीएटीई परीक्षा में गाड़े झंडे, दीक्षांत को 259 वीं तो वृंदा को मिली 791वीं रैंक
प्रधानाचार्य अरुण गोयल के बेटा-बेटी ने जीएटीई परीक्षा में गाड़े झंडे, दीक्षांत को 259 वीं तो वृंदा को मिली 791वीं रैंक

सहारनपुर : प्रधानाचार्य अरुण गोयल के
बेटा-बेटी ने जीएटीई परीक्षा में गाड़े झंडे, दीक्षांत को 259 वीं तो वृंदा को मिली 791वीं रैंक
दोनों बच्चों ने बढ़ाया जनपद का मान, इसरो और डीआरडीओ में सेवा देने का है लक्ष्य
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। मेहनत और पक्के इरादे हों तो सफलता कदम चूमती है, इसे चरितार्थ कर दिखाया है सहारनपुर के माधोनगर निवासी दो होनहार भाई-बहन ने। देवबंद स्थित श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण गोयल की पुत्री वृंदा गोयल और पुत्र दीक्षांत गोयल ने आई.आई.टी. गुवाहाटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गेट-2026 (GATE) परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर सहारनपुर जनपद और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, दीक्षांत गोयल ने इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में अखिल भारतीय स्तर पर 259वीं रैंक हासिल की है। वहीं, उनकी बहन वृंदा गोयल ने गणित विषय में 791वीं रैंक पाकर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। बच्चों की इस दोहरी सफलता से पूरे जनपद में खुशी की लहर है। दीक्षांत गोयल वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित संस्थान आई.आई.टी. रुड़की से एम.टेक (इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग) के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। उनका लक्ष्य एक उत्कृष्ट इंजीनियर बनकर देश की तकनीकी उन्नति में योगदान देना है। दूसरी ओर, वृंदा गोयल एन.आई.टी. कुरुक्षेत्र में एम.एससी (गणित) की छात्रा हैं। वृंदा का सपना बेहद ऊंचा है; वह भारत के शीर्ष संस्थानों में शोध कर इसरो या डीआरडीओ जैसे रक्षा एवं अंतरिक्ष संस्थानों में शोध वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं देना चाहती हैं।प्रधानाचार्य अरुण गोयल ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। देवबंद और सहारनपुर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और स्थानीय लोगों ने गोयल परिवार को बधाई देते हुए दोनों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि इन युवाओं ने अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा पेश की है।

Subscribe to my channel