महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत
महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में 62 वर्षीय एक महिला जुल्फाना पत्नी शाहिद और 19 वर्षीय छात्र तनिष्क और एक युवक कार्तिक की मौत हो गई। थाना रामपुर मनिहारान के पुलिस निरीक्षक राधेश्याम यादव ने आज बताया कि बीती रात चुन्हेटी पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार यमुनानगर निवासी दो युवक विशू पुत्र मनोज और कार्तिक पुत्र संजय घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। कार्तिक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर का पहिया बाइक सवार तनिष्क के पेट और पैर के ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसका साथी निखिल घायल हो गया।
उधर सहारनपुर के थाना मंड़ी क्षेत्र के 62 फुटा रोड़ निवासी महिला जुल्फाना की उस वक्त मौत हो गई जब उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। पुलिस ने उसके घायल पति शाहिद को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

Subscribe to my channel