श्री रामनवमी शोभायात्रा 26 मार्च को बडे धूमधाम से होगी आयोजित
श्री रामनवमी शोभायात्रा 26 मार्च को बडे धूमधाम से होगी आयोजित

देवबंद : श्री रामनवमी शोभायात्रा 26 मार्च को बडे धूमधाम से होगी आयोजित : लोकेश वत्स
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति देवबंद की एक बैठक शिव विहार कॉलोनी स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में 26 मार्च 2026 को श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में संयोजक एड मुकुल गुप्ता ने बताया शोभायात्रा लगभग 12:00 बजे आरंभ होगी और शिव विहार कॉलोनी से रेलवे रोड होते हुए रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक, शास्त्री चौक, नेचलगढ़ से होते हुए सुभाष चौक मजनू वाला रोड से होते हुए देवीकुंड पर मां अन्नपूर्णा देवी क्षेत्र में भगवान श्री राम को धर्म ध्वजा अर्पित कर पूर्ण होगी। अध्यक्षता कर रहे लोकेश वत्स एडवोकेट ने बताया इस बार शोभायात्रा गत वर्षो से अधिक भव्य दिव्य होगी। इस वर्ष मुख्य संयोजक मंडल में ठाकुर वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, स्तुति शर्मा व संयोजक मंडल में एडवोकेट मुकुल गुप्ता तथा प्रोफेसर शुभम चौधरी हैं। समिति के सचिव वी के कश्यप ने बताया विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने पर उन क्षेत्र के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य संयोजक स्तुति शर्मा ने बताया स्थान-स्थान पर राम भक्तों द्वारा स्वागत के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर पुष्प वर्षा वी प्रसाद की व्यवस्था उन क्षेत्र के राम भक्तों द्वारा की जा रही है।
शोभायात्रा के आयोजक मंडल में रविंद्र कश्यप एडवोकेट, विपिन अग्रवाल, पंडित विमल शर्मा, प्रवीण कुमार, दीपांशु, पंडित अखिलेश शर्मा,श्रीमती दीपिका नागल, श्रीमती करेसना ज्वालापुर, श्रीमती शालिनी ज्वालापुर, योगेश कुमार, पृथु वत्स, मनोज शर्मा, श्रीमती सीमा भगवानपुर, अनुराधा शर्मा, भारती शर्मा, कुमारी कौशिकी, कुमारी वत्सल, सचिन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, श्रीमती ललतेश, श्रीमती वीणा राणा, सचिन कुमार, नितिन कुमार श्रीमती पूजा कश्यप, अमन कुमार फिजियो, सुषमा पुंडीर, पुरु प्रताप सिंह, विधित रानी, अमित कुमार, अनुज कुमार अमन कश्यप श्रवण कुमार, शिवांक, वैभव प्रताप सिंह अमृतलाल, रेखा शर्मा, आर्यवीर कुमारी इशिका, कुमारी सृष्टि,कुमारी पायल सुलोचना शर्मा, मंजू देवी
सम्मिलित है। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष लोकेश वत्स एड० ने की। संचालन मुख्य संयोजक एडवोकेट स्तुति शर्मा ने किया।

Subscribe to my channel