अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,युवक की हुई मौत
अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,युवक की हुई मौत

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,युवक की हुई मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (बेहट)। सहारनपुर जनपद के थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत जनता रोड एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजों के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया,जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नागल इलाके के गांव खजूरवाला निवासी संजीव राणा (34) पुत्र महेंद्र राणा अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्यवश जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली बेहट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मंडौरा तिराहे के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सीधे सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजीव राणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मिर्ज़ापुर पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जामा तलाशी ली, जिसमें मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर उनकी पहचान संजीव राणा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उनके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी।
जैसे ही संजीव की मौत की खबर उनके गांव खजूरवाला पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Subscribe to my channel