प्रधानमंत्री की स्वीकृति मिलते ही अक्षरधाम दिल्ली-देहरादून वाया सहारनपुर 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन शुरू हो जाएगा

प्रधानमंत्री की स्वीकृति मिलते ही अक्षरधाम दिल्ली-देहरादून वाया सहारनपुर 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन शुरू हो जाएगा

प्रधानमंत्री
की स्वीकृति मिलते ही अक्षरधाम दिल्ली-देहरादून वाया सहारनपुर 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन शुरू हो जाएगा,
तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

(गौरव सिंघल)

सहारनपुर।दिल्ली-देहरादून 212 किलोमीटर लंबे छह लेन के एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही प्रधानमंत्री इसके लिए तैयार होंगे तो उद्घाटन कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचएआई)

लोक निर्माण विभाग और सहारनपुर प्रशासन के आला अफसरों ने आज बताया कि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन की कोई तारीख तय नहीं हुई है। एक्सप्रेस-वे पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। एनएचएआई के दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रीय अधिकारी मोहम्मद सैफी ने बताया कि उनके क्षेत्र में इस एक्सप्रेस-वे का 150 किलोमीटर मार्ग पड़ता है उस पर फिनिशिंग कार्य जैसे सड़क पर सफेद पट्टियां बनाया जाना और लाइट इत्यादि को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी तरह

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

सहारनपुर-देहरादून मार्ग के 62 किलोमीटर के एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गुप्ता ने बताया कि एक्सप्रेस-वे बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है और उद्घाटन के लिए भी यह तैयार है। सहारनपुर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून क्षेत्र के वन्य जीवन गलियारे के पास प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर हैलीपेड के लिए तीन उपयुक्त स्थानों का और राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उतरने के लिए दो हैलीपेडों का चिन्हीकरण कर जरूरी तैयारियां शुरू की जा रही हैं। जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल ने बताया कि मान्य प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का अभी कोई शेड्यूल प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन संबंधित विभाग अपनी ओर से तैयारियां करते ही हैं। अभी संबंधित किसी भी विभाग के अफसरों को उद्घाटन कब होगा कोई जानकारी नहीं है पर वाहनों के फर्राटा भरने के लिए यह एक्सप्रेस-वे तैयार है। इसके निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रूपए की लागत आई है। इस एक्सप्रेस-वे का मुख्य आकर्षण देहरादून क्षेत्र में बना 12 किलोमीटर का एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव गलियारा है। जिस पर वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है और इस मार्ग से वाहन 12 से 14 मिनट में देहरादून पहुंच जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक छह लेन के इस एक्सप्रेस-वे को भविष्य में 10 से 12 लेन का विस्तारित किया जा सकता है। एक्सप्रेस-वे निर्माण में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है। मार्ग में फूड कोर्ट, पेट्रोल पंप, हवा भरने के केंद्र और स्थान-स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। यात्री दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक 212 किलोमीटर मार्ग को ढाई से पौने तीन घंटे में सुगमता, सुरक्षित और निर्बाध तरीके से यात्रा पूरी कर सकेंगे। अभी छह से सात घंटे का समय लगता है।एनएचएआई के आरओ विशाल गुप्ता ने कहा है कि उनके क्षेत्र में अभी एक टोल प्लाजा सैय्यद पीरमाजरा के पास संचालित है और एक और टोल प्लाजा गणेशपुर में संचालित होगा। वाइल्ड लाइफ एलीवेटेड के नीचे छह अंडरपास बनाए गए हैं। इस मनोरम सुंदर गलियारे को जो मजबूत स्तंभों पर खड़ा है, बनाए जाने से शिवालिक और राजाजी नेशनल पार्क के वन्य क्षेत्र से वन्य जीव सुरक्षित एवं बे-रोकटोक आवाजाही कर सकेंगे। पूरे एक्सप्रेस-हाइवे के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है।