बाइक सवार महिला पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरी, हुई मौत
बाइक सवार महिला पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरी, हुई मौत

बाइक सवार महिला पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरी, हुई मौत
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (गंगोह)।
बाइक सवार एक महिला पर अचानक पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार
गंगोह-सहारनपुर मार्ग पर गांव बीराखेडी के पास शामली जनपद के गांव टपराना निवासी बाइक सवार महिला रेखा (37) के ऊपर अचानक एक पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला रहा युवक सुरक्षित रहा। रेखा गंगोह के गांव कलसी स्थित अपने मायके आई हुई थी। वह अंबेहटा से कलसी आने के लिए एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर निकली थी। जैसे ही वह गांव बीराखेडी के पास पहुंची, तभी अचानक एक पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक सुरक्षित रहा। हादसे के बाद वह मौके से चला गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार अंकित कश्यप और देवेंद्र पांचाल ने घायल महिला को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पर्स में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel