विश्व रंगमंच दिवस

विश्व रंगमंच दिवस

सहारनपुर : विश्व रंगमंच दिवस : जीवन स्वयं एक रंगमंच है : शीतल टण्डन

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई की एक विशेष बैठक रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर विश्व रंगमंच दिवस विषयक आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं कला प्रेमी शीतल टण्डन ने बताया कि 1961 में अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टीट्यूट द्वारा इसकी स्थापना की गई थी, और तब से यह हर साल पूरे विश्व में रंगमंच के प्रेमियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। शीतल टण्डन ने कहा कि जैसा कि शेक्सपियर ने कहा था, ‘जीवन स्वयं एक रंगमंच है,‘ और इसी भावना को हम आज के दिन पुनः याद करते हैं। हमारे देश में रंगमंच ने सदियों से समाज को जागृत किया है, और इसमें हमारे दिग्गज कलाकारों का योगदान अद्वितीय रहा है। विशेष रूप से, राज कपूर ने अपने अभिनय से और प्रिथवी थिएटर ने भारतीय रंगमंच को एक नई पहचान दी है।
श्री टण्डन ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह एक शक्तिशाली माध्यम है जो सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता लाता है। आज के दिन हम रंगमंच के नए कलाकारों को भी सम्मान देते हैं, जो नई सोच, नए प्रयोग और विविधता के साथ रंगमंच को समृद्ध कर रहे हैं। इस अवसर पर हम सभी रंगकर्मियों का आभार प्रकट करते हैं, जिनकी मेहनत से रंगमंच आज भी जीवंत है। आज हम रंगमंच की शक्ति, इसकी संस्कृति और इसकी सामाजिक बदलाव की क्षमता का जश्न मनाते हैं। रंगमंच हमारे जीवन का दर्पण है, और इसी में हम अपनी कहानियाँ, सपने और सच को जीवंत करते हैं। बैठक में व्यापारी एवं कला प्रेमियों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोडा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा, मुरली खन्ना, मेजर एस.के.सूरी, जावेद खान सरोहा, के.के.गर्ग, रवि कर्णवाल, योगेश पंवार, संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, शुभम शर्मा, विक्रान्त कुमार शामिल रहे।