सहारनपुर जिले में चलेगा कुर्क संपत्ति का भौतिक सत्यापन अभियान

सहारनपुर जिले में चलेगा कुर्क संपत्ति का भौतिक सत्यापन अभियान

सहारनपुर जिले में चलेगा कुर्क संपत्ति का भौतिक सत्यापन अभियान

सत्यापन से संपत्ति का प्रयोग अभियुक्त या किसी निजी व्यक्ति द्वारा किए जाने की ली जाएगी जानकारी

2022 से अब तक 1170 करोड़ रुपए की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में हुई कुर्क

संपत्तियों की कुर्की के उपरांत रिसीवर हुए नियुक्त, अनियमितता पाए जाने पर होगी कार्यवाही

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि जिले में 2022 से अब तक 1170 करोड़ रुपए की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हुई है। उन्होंने कहा कि कुर्क संपत्ति के सत्यापन हेतु अभियान चलाया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने बताया कि इन सब संपत्तियों की कुर्की के उपरांत रिसीवर नियुक्त हुए हैं। अब इन संपत्तियों का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जाएगा कि संपत्ति का प्रयोग कुर्की उपरांत भी अभियुक्त या किसी निजी व्यक्ति द्वारा तो नहीं किया जा रहा। अनियमितता पाए जाने पर रिसीवर के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।