शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे

शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे

शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे

✍🏾सुरेंद्र सिंघल, वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली.

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

नई दिल्ली/नोएडा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नोएड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे और वहीं पर बनाए गए विशाल पंडाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड परियोजनाओं में से एक है। पहले चरण को सार्वजनिक-निजी भागीदारी माडल के तहत करीब 11200 करोड़ रूपए के कुल निवेश से विकसित किया गया है। एयरपोर्ट में 40 एकड़ में एमआरओ हब बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इसका शिलान्यास करेंगे। जनसभा के लिए 200 मीटर लंबा पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 60 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार को ही नोएड़ा पहुंच गए। उन्होंने लोकार्पण की तैयारियों को परखा और संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। गुरूवार को नोएड़ा एयरपोर्ट पर वायु सेना के हेलीकाप्टर ने वहां उतरकर अभ्यास किया। नोएड़ा की जिलाधिकारी मेधा रूपम पिछले दो-तीन दिनों से लगातार प्रधानमंत्री के लोकार्पण समारोह और जनसभा की तैयारियों का जायजा ले रही हैं।
प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आज कहा कि नोएड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जो भारत का सबसे आधुनिकतम और सुविधा संपन्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, लोकार्पण के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नए हवाई अड्डे से अप्रैल माह में 17 शहरों के लिए सीधे उड़ानें शुरू हो जाएंगी। एक पखवाड़ा पहले टिकटों की बिक्री और बुकिंग शुरू हो जाएगी। 15 अप्रैल के करीब व्यवसायिक उड़ानों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
पहले चरण में 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर 47 शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी। एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयर लाइंस से समझौता किया गया है। यह कंपनियां मुंबई, बैंगलूरू, चेन्नई, कोलकात्ता, कानपुर, लखनऊ समेत एक दर्जन शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। घरेलू व्यवसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए एनआईए से अकासा, इंडिगो और एयर इंडिया कंपनियों ने संपर्क किया था। इंडिगो 45 शहरों में अपनी उड़ानें शुरू करेगी। एयर इंडिया की 7 शहरों में उड़ानें शुरू होंगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से कुछ माह पहले ही प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को इस हवाई अड्डे के रूप में बहुत बड़ी सौगात दी है। लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजराकू राममोहन नायड़ू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, गौतमबुद्ध नगर नोएडा के सांसद डा. महेश वर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मेरठ प्रांत भाजपा के अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया, जनसभा की निगरानी 300 हाई रेजूलेशन कैमरों से की जाएगी। एयरपोर्ट परिसर में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। एयरपोर्ट के आसपास बने मकानों और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिले में सात हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट का पांच किलोमीटर का दायरा सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में रहेगा। एसपीजी समेत कई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां जनसभा स्थल पर निगरानी करेंगी। साथ ही सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम एवं सभास्थल पर चौकसी के लिए दूसरे जिलों से 10 आईपीएस अफसर भी तैनात रहेंगे। 10 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ तैनात की गई हैं। जिले के सीमा क्षेत्रों पर फोर्स की तैनाती की गई है। हरियाणा सीमा पर विशेष निगरानी की जा रही है।
नोएडा की सीमा से सटे अलीगढ़, बुलंदशहर और अन्य जिलों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। हर आधा किलोमीटर पर पुलिस पीकेट और पुलिस की गाड़ियां तैनात की गई है। शनिवार को नोएडा एक्सप्रेस-वे के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे के साथ एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेगी। नोएडा एयरपोर्ट देश का पहला पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा। एयरपोर्ट परिसर के अंदर 133 हेक्टेयर भूमि में हरित क्षेत्र बनाया गया है। जिससे एयरपोर्ट में आने वाले देशी-विदेशी नागरिकों को स्वच्छ वातावरण का अनुभव होगा। एयरपोर्ट को कुल 5428 हेक्टेयर में विकसित किए जाने की परियोजना है जो चार चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 1334 हेक्टेयर भूमि को अधिकृत किया गया था जिसमें इसे शुरू किया जा रहा है। एयरपोर्ट को आगामी 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यमुना प्राधिकरण व नोडल अधिकारी एयरपोर्ट शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में प्रकृति से जोड़ने पर पूरा ध्यान दिया गया है।