श्री राम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में प्रातःप्रभात फेरी का भव्य आयोजन

श्री राम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में प्रातःप्रभात फेरी का भव्य आयोजन

*श्री राम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में प्रातःप्रभात फेरी का भव्य आयोजन*
ज़ी न्यूज इंडिया ब्यूरो राजीव अग्रवाल
गुलावठी
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जन्मोत्सव श्री रामनवमी पर राष्ट्रीय सेवक संघ शाखा गुलावठी के द्वारा नगर गुलावठी में प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी प्राचीन बड़े महादेव मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर सैदपुर रोड ,बिजली घर चौक, व सराफा बाजार, नाल स्ट्रीट से होती हुई रामनगर व नवदुर्गा मंदिर से होती हुई जीटी रोड पर पहुंचकर प्राचीन बड़े महादेव मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई।
काफी संख्या में सनातनी लोगों ने पहुंचकर प्रभात फेरी की शोभा बढ़ाई, प्रभात फेरी में हरे कृष्णा, हरे राम का जाप करते हुए व श्री राम स्तुति का गायन करते हुए व जय श्री राम के जय घोष के साथ नगर का वातावरण भक्तिमय कर दिया।
प्रातः प्रभात फेरी के आयोजक रजनीश सैनी व मयंक कंसल रहे।
प्रभात फेरी में मातृशक्ति ने भी पहुंचकर प्रभात फेरी की शोभायात्रा में भाग लिया।
प्रभात फेरी की शोभायात्रा में कुवर पाल शर्मा, राजेश अग्रवाल ,रामकुमार कौशिक, राजीव सैनी, अनिल सिंघल ,कुलदीप सिंघल, राकेश गुप्ता, वैभव कौशिक, बजरंगी भटौना, पृथ्वी सैनी,महेश वर्मा, दीपक कंसल, राहुल शास्त्री, राजू शर्मा, पल्लव कंसल, सचिन सिंघल, दीपक, दिनेश कौशिक, मयूर वर्मा, अनिल रैली, अभिषेक वर्मा,मीनू गोयल, विद्यावती तोमर व काफी संख्या में युवा व सनातन भक्त उपस्थित रहे।