पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना देवबंद प्रभारी रोजन्त त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत् 6 फरवरी को वादी विपिन पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम रणखण्डी पछाया पट्टी थाना देवबन्द की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ वादी के पुत्र विशाल को एक राय होकर लाठी-डण्डो के साथ वादी के घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर देने के संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। श्री त्यागी ने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों सुधीर कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द व हिमांशु पुत्र सुकेश उर्फ सुक्का निवासी मौ.पछाया पट्टी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द को रणखण्डी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया है।