पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

3
1
2
3
4
18
7
WhatsApp Image 2023-03-27 at 13.05.32
12
6
16
5
13

(गौरव सिंघल)
सहारनपुर (चिलकाना)।
सहारनपुर जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियन्त्रण एंव वान्छित/वारण्टी/जिलाबदर आदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी सुश्री सिमरन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम ने दो वारण्टी अभियुक्तगणों मोल्हड पुत्र ओम प्रकाश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना स0पुर, राहुल पुत्र मोल्हड निवासी ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।