पुलिस ने वान्छित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस ने वान्छित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वान्छित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
सहारनपुर। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 26.03.2026 को वादिया ने लिखित तहरीर देकर एक अभियुक्त पर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व किसी को शिकायत करने पर उसकी पुत्री को बदनाम करने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 64(1),351(2) बीएनएस पंजीकृत कराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी सिमरन सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में नामित/वांछित अभियुक्त कुर्बान पुत्र रिजवान निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर को साइफन की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रवि कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर, उ0नि0 रोहताश कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Subscribe to my channel