पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार
(गौरव सिंघल)
देवबंद (सहारनपुर)।
देवबंद कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी नजाकत निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, कस्बा देवबंद, जनपद सहारनपुर द्वारा थाना देवबंद में दी गई तहरीर में बताया गया था कि विपक्षीगण ने उनके भाई सदाकत को घर से बुलाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा संख्या 215/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को सुहैल पुत्र साबिर उर्फ चोना
निवासी मोहल्ला मुल्तानियान कायस्थवाड़ा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

Subscribe to my channel