नगर निगम फिरोजाबाद को नंबर वन बनाने के लक्ष्य से जीरो वेस्ट कार्यशाला आयोजित
नगर निगम फिरोजाबाद को नंबर वन बनाने के लक्ष्य से जीरो वेस्ट कार्यशाला आयोजित

*नगर निगम फिरोजाबाद को नंबर वन बनाने के लक्ष्य से जीरो वेस्ट कार्यशाला आयोजित* स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 हेतु सफाई नायक एवं सफाई मित्रों के क्षमता वर्धन एवं व्यवहार परिवर्तन को लेकर भव्य जीरो वेस्ट कार्यशाला आयोजित
नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 2.0 के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत सफाई नायक एवं सफाई मित्रों की क्षमता वर्धन एवं व्यवहार परिवर्तन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विस्तृत जीरो वेस्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन नगर निगम फिरोजाबाद के श्री रामचन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में किया गया नगर निगम फिरोजाबाद को नंबर वन बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यशाला मा० महापौर कामिनी राठौर एवं नगर आयुक्त प्रशान्त नागर की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मा० महापौर महोदया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, जो स्वच्छता एवं जागरूकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक रहा।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ भारत मिशन सलाहकार एवं मोटिवेशन स्पीकर डॉक्टर बलजीत सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगणों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से टीम की कार्य के प्रति रुचि बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही उपस्थित समस्त सफाई नायक एवं सफाई मित्रों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मानकों, कार्यप्रणाली, कचरा प्रबंधन, डोर टू डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा व्यवहार परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र में सफाई नायक एवं सफाई मित्रों को उनके दैनिक कार्यों में गुणवत्ता सुधार, सुरक्षा उपायों के पालन तथा जनसंपर्क को बेहतर बनाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित समस्त अधिकारीगण, सफाई नायक, सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल कर्मचारियों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है, बल्कि आमजन में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Subscribe to my channel